फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगदड़ में एक गौवंश की मौत, कई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सांडी (हरदोई)। थाना क्षेत्र के आदमपुर गांव में प्रधान पति ने सहकारी समिति के पक्के चबूतरे पर अस्थायी गोशाला बनाकर क्षमता से अधिक मवेशी बंद करा दिए। इससे मवेशियों में भगदड़ मच गई और कई गोवंश घायल हो गए। एक गोवंश की मौत हो गई। ग्रामीणों में घटना को लेकर आक्रोश है।
विज्ञापन

आदमपुर में परेशान किसानों ने गुरुवार को पंचायत भवन और स्कूलों में छुट्टा मवेशियों को बंद करने का प्रयास किया था। इस पर प्रधान सलमा के पति इशरत अली ने शुक्रवार को सहकारी समिति के पक्के चबूतरे के आसपास बांस बंधवाकर अस्थायी गोशाला बनवा दी थी। इसमें चारे की भी व्यवस्था की गई थी, लेकिन चबूतरे पर अधिक मवेशी बंद कर दिए गए थे।
रात में मवेशियों के भिड़ने से भगदड़ मच गई। इसमें कई मवेशी घायल हो गए और एक गोवंश की मौत हो गई। शनिवार सुबह प्रधान पति ने गोवंश का शव सांडी जगदीशपुर मार्ग के किनारे बाग में डलवा दिया। इसे कुत्ते नोचते दिखे। गांव के सालिक राम, भूरा, फूलचंद, चंद्रभाल, भगवान दास गुप्ता का आरोप है कि मवेशियों को पक्के चबूतरे और अधिक संख्या में रखने से भगदड़ मची।
विज्ञापन

मामले की जांच कराएंगे
ब्लॉक के पशु चिकित्सा अधिकारी धर्मेंद्र का कहना है मामला संज्ञान में नहीं है। कम स्थान पर अधिक मवेशी रखने से घटना हुई होगी। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने मवेशियों को अस्थायी गोशाला से बाहर निकाला। इसलिए भगदड़ मची और घटना हुई है। यहां पर गोशाला के लिए जगह नहीं है। - प्रधानपति इशरत अली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें