फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: नाश्ते में देरी पर विवाद के बाद दंपती ने पीया कीटनाशक

विज्ञापन
फोटो-28-घटना के बारे में जानकारी देते वीरबल के पिता कैलाश और अंजली की मां। संवाद
विज्ञापन
पिहानी। कोतवाली क्षेत्र के अब्दुल्लानगर में मंगलवार को छोटे भाई की बरात निकलने से पहले बड़े भाई का अपनी पत्नी से विवाद हो गया। गुस्से में उन्होंने टमाटर की फसल में डाला जाने वाला कीटनाशक पी लिया। यह देखकर पत्नी ने भी वही कीटनाशक पी लिया। दोनों को सीएचसी पिहानी ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजनों ने दोनों को हरदोई के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

अब्दुल्लानगर निवासी कैलाश के छोटे बेटे शंकर की बरात मंगलवार को मैगलगंज जानी थी। बरात जाने की तैयारियां चल रही थीं और बड़ी संख्या में रिश्तेदार व परिचित भी आ गए थे। कैलाश ने बताया कि मंगलवार सुबह लगभग आठ बजे बड़े पुत्र वीरबल (30) ने पत्नी अंजली (27) से सुबह का नाश्ता मांगा। नाश्ता लाने में देर होने पर वीरबल बड़बड़ाने लगा। इस पर पत्नी अंजली भी भड़क गई। दोनों के बीच गुस्से में काफी देर तक तकरार हुई। इसी बीच वीरबल ने कीटनाशक पी लिया। गुस्से में अंजली ने भी वही कीटनाशक पी लिया। दोनों की हालत बिगड़ने पर परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिहानी ले गए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। कोतवाल छोटेलाल ने बताया कि घटना को लेकर परिजनों ने कोई जानकारी नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें