फोटो-20-शिक्षा विभाग के कार्यालय में कंप्यूटर प्रशिक्षण की तैयारियों में लगे एमआईएस इंचार्ज शैले?
- फोटो : HARDOI
हरदोई। अब परिषदीय शिक्षक भी कंप्यूटर का ज्ञान रखेंगे और शासन स्तर से मांगीं जाने वाली ऑनलाइन सूचनाओें का आदान-प्रदान करेंगे। राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद के द्वारा परिषदीय शिक्षकों को कंप्यूटर प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव ने बताया कि निर्देशों का अनुपालन कराया जा रहा है। 15 जनवरी से 30 दिन का ऑनलाइन प्रशिक्षण शिक्षकों को प्रदान किया जाएगा।
समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों को इस ओर दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। शिक्षा विभाग के एमआईएस इंचार्ज शैलेंद्र झा ने बताया कि जिले में करीब 12 हजार से अधिक परिषदीय शिक्षक हैं।