फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: एक साथ तीन काम से परिषदीय शिक्षक परेशान

Sat, 23 Mar 2024 01:24 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। परिषदीय विद्यालयों इन दिनों वार्षिक परीक्षा चल रही हैं। परीक्षा के साथ शिक्षकों के प्रशिक्षण लगा दिए गए हैं, वहीं मार्च में एक साथ कई मद में धनराशि आने से पीपीए जमा करने के लिए लाइन में लगना पड़ रहा है। इससे विद्यालयों में विधिवत परीक्षा नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में 20 मार्च से वार्षिक परीक्षाएं शुरू हुई हैं। जिले के 3446 विद्यालयों में चार लाख विद्यार्थी परीक्षा दे रहा है। शुक्रवार को कक्षा छह से कक्षा आठ तक प्रथम पाली में सामाजिक विषय और द्वितीय पाली में अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई। परीक्षा के साथ- साथ मार्च में विभाग को प्रशिक्षण के लिए जारी बजट को व्यय करने के लिए प्रशिक्षण भी लगा दिए गए है।
प्रतिदिन कोई न कोई प्रशिक्षण हो रहा है। इसके साथ ही मार्च में विभाग की ओर से विद्यालयों में विभिन्न कार्यों के लिए बजट भी जारी हो गया। इसको शिक्षकों को 31 मार्च तक व्यय करना होगा। इसके लिए शिक्षक पीपीए (प्रिंट पेमेंट एडवाइज) ऑनलाइन अपलोड कर उसे बैंक में जमा करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिले में बैंक ऑफ बड़ौदा की मुख्य शाखा में पीपीए जमा हो रहा है। इससे शिक्षकों को लंबी लाइन में घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। इससे शिक्षक परेशान है और इसका सबसे अधिक असर वार्षिक परीक्षा पर पड़ रहा है। विद्यालयों में परीक्षा लेने के लिए कहीं एक तो कहीं शिक्षा मित्र ही बचे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें