फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समन्वय व रणनीति बनाकर प्रभावी कदम उठाएं नोडल अधिकारी : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई जिले में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को लेकर सभी अपनी जिम्मेदारियों को ध्यान में रख समन्वय बनाकर प्रभावी कदम उठाएं। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में टेस्टिंग की संख्या बढ़ाएं। शनिवार को कलक्ट्रेट में आयोजित एकीकृत कोविड-19 एवं कमांड कंट्रोल सेंटर की बैठक में जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने नोडल अधिकारियों, कंट्रोल सेंटर प्रभारी को ये निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कंट्रोल सेंटर प्रभारी से कहा कि किसी भी क्षेत्र से आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा कोरोना संक्रमित की सूचना देने पर तत्काल संबंधित क्षेत्र के एमओआईसी, एंबुलेंस चालक व एलटी को सूचित करें। मरीज को एल-1 अस्पताल में भर्ती कराया गया या नहीं, होम आइसोलेशन की सूचना अंकित करें।
ठीक होने वाले मरीजों की भी संख्या भी फीड कराएं। संक्रमित के संपर्क में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को चिह्नित कर कोरोना टेस्ट कराना जरूरी है। सभी नोडल अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों की कोरोना निगरानी समितियों के सभी सदस्यों को सक्रिय करें।
विज्ञापन

इस मौके पर सीएमओ डा. सूर्यमणि त्रिपाठी, एडीएम संजय कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट जंग बहादुर यादव, एसओसी चकबंदी बीएन उपाध्याय, सीएमएस डा. एके शाक्य आदि मौजूद अधिकारी व चिकित्सक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें