हरदोई-बिलग्राम मार्ग पर सुरसा तिराहे के पास शनिवार रात फ्लोर मिल से काम कर घर वापस जा रहे साइकिल सवार श्रमिक को बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में श्रमिक की मौके पर ही मौत हो गई।
सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम मलिहामऊ निवासी ओमशंकर (58) शनिवार रात मजदूरी कर साइकिल से घर वापस जा रहा था। हरदोई-बिलग्राम मार्ग पर सुरसा तिराहे के पास पीछे से आई बाइक ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में ओमशंकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
राहगीरों से घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे में ओमशंकर की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
परिजनों ने बताया कि ओमशंकर के दो बेटे हैं। वह बिलग्राम मार्ग स्थित छोहा पुलिया के पास फ्लोर मिल में मजदूरी करता था। एसओ विनोद शर्मा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।