फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona Active Cases: हरदोई में वैक्सीन की दोनों डोज लेने वाली महिला चिकित्सक संक्रमित

Sun, 28 Mar 2021 08:32 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
कोरोना वायरस टीकाकरण - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन
हरदोई के कोथावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात महिला चिकित्सक संक्रमित हो गईं। उन्होंने कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज ले ली थी। कोथावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के तहत तैनात महिला चिकित्सक लखनऊ में रहती हैं।
विज्ञापन


रोजाना ड्यूटी पर आती-जाती हैं। रविवार को जारी कोरोना संक्रमितों की सूची में इस महिला चिकित्सक का नाम भी है। खास बात यह है कि महिला चिकित्सक ने 22 जनवरी को कोरोना वैक्सीन की पहली और 19 फरवरी को दूसरी डोज ली थी।

कोरोनारोधी वैक्सीन लगवा चुकी महिला चिकित्सक के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी से खलबली मच गई। रविवार को महिला चिकित्सक समेत दस लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें कोथावां के ही पांच लोग शामिल हैं, जबकि एक व्यक्ति भरावन का है। 
विज्ञापन


जिला प्रतिरक्षण अधिकारी बोले 
अलग-अलग जिलों से भी कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद भी लोगों के संक्रमित होने की जानकारी आई है। कोरोना वैक्सीन सभी को लगवानी चाहिए, क्योंकि वैक्सीन लगवाने वाले लोगों में गिने-चुने ही संक्रमण की चपेट में आए हैं। वैक्सीन लगवाने के बाद भी कोरोना से बचाव के लिए सतर्कता जरूरी है। सबको मास्क, सैनिटाइजर का इस्तेमाल करना चाहिए। -डॉ. प्रशांत रंजन, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें