फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मी ने महिलाओं पर तानी राइफल

विज्ञापन
महिलाओं पर राइफल ताने पुलिसकर्मी। - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
पाली (हरदोई)। थाना क्षेत्र के शेख सराय मोहल्ले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक सिपाही राइफल को महिलाओं पर तानता नजर आ रहा है। वायरल वीडियो के बारे में एसपी का कहना है कि सिपाही के हाथ में राइफल है, लेकिन वह महिलाओं पर तान नहीं रहा है। प्रारंभिक जांच में सिपाही पर लगे आरोप निराधार पाए गए हैं।
विज्ञापन

एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि पाली थाना पुलिस को शेख सराय मोहल्ले में रहने वाले हिस्ट्रीशीटर हासिम उर्फ टुईंयां, आजाद उर्फ पाले और सादाब के खिलाफ एक शिकायती पत्र मिला था। इसमें आरोपियों के एक महिला के खेत में घुसने और विरोध पर महिला के साथ मारपीट करने का आरोप था। घटना की रिपोर्ट पाली थाने में दर्ज हुई थी।
इसी मामले की जांच और आरोपियों को दबोचने के लिए पाली थाना पुलिस की टीम मौके पर गई थी। वहां एक हिस्ट्रीशीटर के घर की महिलाएं सामने आईं और आरोपी हिस्ट्रीशीटर भाग गए। एसपी के मुताबिक सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सिपाही राइफल लिए नजर आ रहा है, उसने सामने महिलाएं है. लेकिन राइफल नहीं तानी है।
विज्ञापन

आरोप निराधार है। यह बात प्रारंभिक जांच में साफ हो चुकी है। सभी आरोपियों के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अगर मामले में कोई शिकायत आई तो राजपत्रित अधिकारी से जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें