हरदोई। बेहटागोकुल के ग्राम अमखेरवा मजरा मानपुर निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि वह 65 वर्षीय वृद्ध है। उसके मकान पर कुछ लोग कब्जा कर रहे हैं। इसके अलावा मकान के आगे भूमि पर बठिया रखकर भी कब्जा कर रहे हैं।
विज्ञापन
मना करने पर जान माल की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट जंग बहादुर यादव को सौंप जांच कराकर कार्रवाई कराए जाने की मांग की। इस मौके पर उसके साथ परिजन भी मौजूद रहे।