फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराध नियंत्रण के लिए आमजन का सहयोग जरूरी: एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी अमित कुमार ने गुरुवार को कोतवाली परिसर में नवनिर्मित ग्राम प्रहरी (चौकीदार) विश्राम कक्ष का लोकार्पण किया। इस पहल के लिए उन्होंने कोतवाल सूर्य प्रकाश शुक्ला की सराहना की। उन्होंने कहा कि चौकीदार पुलिसिंग की अहम कड़ी हैं, उन्हें सुविधाएं मिलेंगी तो वे और बेहतर काम कर सकेंगे।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि पुलिस और पब्लिक के बीच बेहतर संवाद से ही अपराध की रोकथाम में सफलता पाई जा सकती है। अपराध नियंत्रण में आमजन का सहयोग जरूरी है।
आमजन में जब पुलिस के प्रति विश्वास का भाव होगा तो वे आसानी से अपनी बात पुलिस तक पहुंचा सकेंगे। सीएए के विरोध प्रदर्शन के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए उन्होंने आमजन का आभार जताया।
एसपी के साथ एएसपी त्रिगुण विसेन व सीओ नागेश मिश्रा भी मौजूद रहे। पूजन कार्यक्रम गायत्री प्रज्ञा पीठ के प्रमुख ट्रस्टी अतुल कपूर ने कराए।
मौके पर चेयरमैन हाजी मोहम्मद साजिद अंसारी, पूर्व चेयरमैन हाजी डॉ. सईद खां, चौकी प्रभारी अनिल सक्सेना, राजीव गुप्ता, अवधेश रस्तोगी, पीयूष शुक्ला, हफीज मंसूरी, कुशी वाजपेयी, मुमताज अंसारी, रिशू वैश्य व विमलेश तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें