फोटो-16- रेलवेगंज स्थित प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया कार्यालय में केक काटकर राष्ट्रीय अध्यक?
- फोटो : HARDOI
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव का जन्मदिन प्रसपा पदाधिकारियों ने गुरुवार को पार्टी कार्यालय में केक काटकर धूमधाम से मनाया। पदाधिकारियों ने शिवपाल के संकल्प व निर्देशों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील के साथ उनके दीर्घायु होने की कामना की।
गुरुवार को रेलवेगंज स्थित प्रसपा लोहिया के कार्यालय पर जिलाध्यक्ष राहुल गुप्ता के नेतृत्व में केक काटा गया। जिलाध्यक्ष ने राष्ट्रीय अध्यक्ष की नीतियों का उल्लेख करते हुए समाजवाद की परिभाषा को साकार करने का संकल्प लिया। उन्होंने वर्तमान सरकार को जुमले वाली सरकार व निरंकुश सरकार की संज्ञा दी।
उन्होंने पदाधिकारियों व सदस्यों से ब्लाक स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने की बात कही। मौके पर सैय्यद अनवर वारसी, साकिब ईराकी, ब्रजेश कुमार, अमित सिंह बघेल, प्रदीप पांडेय, गिरजाशंकर पाल, रितेश अवस्थी आदि मौजूद रहे।