फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘अमेरिका कर पाक में आतंक को नियंत्रित’

Fri, 23 Jan 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
देश के राष्ट्र गीत को लेकर एक बार फिर जिले से मुद्दा बनाया जा रहा है। जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर यतींद्रानंद गिरी महाराज ने कहा कि राष्ट्रगान जन गण मन पर पुनर्विचार होना चाहिए। उन्होंने अमेरिका पर आतंकवाद को नियंत्रित करने का आरोप लगाया और जनसंख्या कानून बनाने की मांग करते हुए दो से अधिक बच्चे होने पर वोटिंग का अधिकर छीनने की बात कही।
विज्ञापन


आरआर इंटर कालेज के स्वर्ण शताब्दी समारोह के समापन पर जिले में आए जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यतींद्रानंद गिरी महाराज ने पत्रकारों से रूबरू होकर कहा कि राष्ट्रगान सर्वप्रथम 1911 में जार्ज पंचम के आगमन पर जयकार में गाया गया था। जिस पर अब पुनर्विचार होना चाहिए।

कहा कि भारत एक धर्म निरपेक्ष देश है, इसके बावजूद भी कश्मीर में हिंदू सीएम क्यों नहीं बन सकता है, जबकि देश में तीन राष्ट्रपति मुुसलिम समुदाय के थे। राष्ट्रपति ओबामा के भारत आगमन पर अमेरिका द्वारा पाकिस्तान को दी गई नसीहत पर कहा कि अमेरिका के इस बयान से लग रहा कि पाकिस्तान में आतंकवाद को अमेरिका ही नियंत्रित करता है।
विज्ञापन


कहा कि जनसंख्या नियंत्रण को कानून बनना चाहिए और दो से अधिक बच्चे होने पर वोटिंग का अधिकार छीन लेना चाहिए। धर्मांतरण पर कहा कि हिंदू समाज हमेशा से इस मुद्दे पर कानून बनाने की मांग कर रहा है। जिसे भारत के सेक्यूलर नेता मान्यता नहीं दे रहे हैं।

घर वापसी को उन्हाेंने सही ठहराया। महामंडलेश्वर ने भाजपा को ऊंचाई तक पहुंचाने का श्रेय कार्यकर्ताओं को दिया, पर अवसरवादियों से दूर रहने की बात कही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें