फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी का सितम, अभी नहीं हुआ कम

Fri, 23 Jan 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
कड़ाके की ठंड से बंद चल रहे स्कूल गुरुवार को खुले तो सिर मुंडाते ही ओले पड़ने जैसी कहावत चरितार्थ हो गई। जी हां कई दिनों बाद आज स्कूल खुले तो और बच्चे घरों से स्कूल के लिए रवाना हुए, पर उनके स्कूल पहुंचने से पहले ही मौसम ने अपना सितम ढाते हुए बारिश और गलन के बीच पारा 12 डिग्री तक गिरा दिया जिसके चलते दिन के समय में ही तापमान का स्तर 6 डिग्री पर आ गया और बच्चो के लिए स्कूल जाना किसी सजा से कम नहीं रह गया।
विज्ञापन


देर शाम तक मौसम काफी खराब बना हुआ है और सर्दी के सितम को देख लोगों कांप रहे हैं, पर फिलहाल फिर से स्कूल बंद करने संबंधी आदेश न आने से बच्चों को शुक्रवार को मन मसोस कर कंपकंपाते हुए स्कूल जाना पड़ सकता है। अभिभावकों ने मौसम के तेवरों को देखते हुए 31 जनवरी तक स्कूलों को बंद करने की मांग की है।

ज्ञात हो कि बुधवार को निकली धूप ने लोगों को किसी हद तक सर्दी से राहत दिलाई थी। कई दिनों बाद जब बुधवार को लोगों को धूप मिली तो ऐसा लगा कि शायद अब मौसम ठीक रहेगा, पर गुरुवार को मौसम काफी खराब हो गया। देर सुबह तक कोहरा छाए रहने के बाद अचानक बूंदाबांदी शुरू हो गई।
विज्ञापन


देर शाम तक बूंदाबांदी होते रहने से जहां लोग ठंड से काफी परेशान रहे, वही यातायात भी प्रभावित रहा। दिन के समय में ही गत दिन के मुकाबले पारा 12 डिग्री तक नीचे गिर गया और एक समय ऐसा आया जब दिन के समय में ही पारे का स्तर गिर कर 6 डिग्री पर आ गया, जिससे लोगों को हांडकंपाऊं सर्दी ने झकझोर दिया। आज तापमान का अधिकतम स्तर 13.0 एवं न्यूनतम 6.0 डिग्री रहा।

उधर, संडीला में पिछले कई दिनों से धूप न निकलने और लगातार ठंडी हवाओं से तापमान लगातार गिरता जा रहा, जिससे लोग बेहाल हो उठे हैं। शाम से लेकर अगले दिन दोपहर तक कोहरे एवं पाले का प्रकोप रहता है, पर गुरुवार को सुबह से हल्की से लेकर तेज बारिश होने से लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया। वादकारी भी अपने पेशी की तारीखों पर आने की हिम्मत नहीं जुटा पाए, जिससे वकीलों ने उनकी तारीखें आगे बढ़वाई।

हालांकि, हल्की बारिश व ठंडक केवल गेहूं की फसल को ही लाभ पहुंचा पा रही है, वहीं तिलहनी व दलहनी फसलों पर उल्टा प्रभाव पड़ रहा है। उधर, पिहानी में गुरुवार को भोर से ही बारिश शुरू हो गई। फिर यह सिलसिला रुक-रुक पूरा दिन जारी रहा। शाम तक यही हालत रही। इससे करावां तिराहा, बस स्टैंड और कंजड़ चौराहे के पास मार्ग पर जलभराव और कीचड़ ने राहगीरों की मुश्किलें बढ़ा दीं।

बस स्टैंड पर मसजिद उसमाने गनी और पावर हाउस के पास हालत सबसे ज्यादा खराब रही। बेनीगंज व शाहाबाद में शीतलहर व गलन से आम जनमानस काफी परेशान है। वहीं आज सुबह से हो रही बूंदाबांदी ने सर्दी और भी बढ़ा दी। अभिभावकों ने डीएम से 31 जनवरी तक स्कूलों में छुट्टी करने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें