फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: लाइन शिफ्टिंग और मनमानी कटौती से उपभोक्ता परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शहर में चल रहे लाइन शिफ्टिंग और चौड़ीकरण के विकास कार्यों के नाम पर रोज घंटों की बिजली कटौती की जा रही है। ऊपर से बिना किसी शेड्यूल के हो रहे अघोषित पावर कट ने उपभोक्ताओं के सारे समीकरण बिगाड़ दिए। दिन में बिजली न होने से कामकाज प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

शहर के लखनऊ चुंगी से खेतुई तक मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। चौड़ीकरण के लिए बिजली लाइन की शिफ्टिंग की जा रही है। इस कारण 33 केवीए मन्नापुरवा से संबंधित क्षेत्रों में आए दिन बिजली आपूर्ति गुल रहती है। विभाग की ओर से लाइन शिफ्टिंग के कारण जब चाहा तब बिजली काट दी जाती है। मंगलवार दोपहर पौने दो बजे लाइन शिफ्टिंग के कारण फीडर टाउन प्रथम व द्वितीय की आपूर्ति बंद कर दी गई।
इससे लखनऊ रोड, चांद बेहटा, मन्नापुरवा, हरिपुरवा, धन्नू पुरवा आदि क्षेत्रों की बिजली शाम पांच बजे तक गुल रही है। इससे क्षेत्र के सात हजार बिजली उपभोक्ता परेशान हुए। उपभोक्ताओं का कहना है के विकास कार्य और लाइन शिफ्टिंग जरूरी है लेकिन जनता को बिना किसी सूचना दिए बिजली कटौती करना उचित नहीं। विभाग को कम से कम रोस्टर का कड़ाई से पालन करना चाहिए। उपखंड अधिकारी कुलदीप शिवहरे ने बताया कि लाइन पर काम होने की सूचना दी जाती है। कभी-कभी अचानक कुछ कार्य के लिए बिजली बंद करनी पड़ती है। जल्द से जल्द आपूर्ति शुरू हो जाए। इसका ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें