फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

45 साल पुरानी बैंक में ताला, पहले ही दिन चरमराई व्यवस्था

विज्ञापन
वंशीनगर स्थित बैंक के अंदर की भीड़। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। करीब 45 साल पहले शहर में खुली पंजाब नेशनल बैंक की शाखा को वंशीनगर स्थित शाखा में मर्ज कर दिया गया। सोमवार को शाखा में ताला पड़ा होने से ग्राहक दूसरी शाखा भागे। वहां भीड़ के कारण उन्हें परेशानी हुई। वहीं बैंक अधिकारियों व कर्मियों के भी हाथ पांव फूलते दिखे।
विज्ञापन

बड़े चौराहे के निकट आर्य कन्या महाविद्यालय के निकट पंजाब नेशनल बैंक की मुख्य शाखा सदर बाजार को वर्ष 1976 में खोला गया था। बैंक में करीब 6300 के करीब ग्राहकों के खाते हैं। जिसमें 325 चालू खाते हैं। कैश क्रेडिट खाते 145 हैं। सदर बाजार की इस बैंक शाखा का कारोबार 18 हजार करोड़ जमा और चार हजार करोड़ अग्रिम है। इसको नए नियमों के चलते वंशीनगर स्थित शाखा में मर्ज कर दिया गया। सोमवार को पहले ही दिन यहां की स्थितियां पटरी से उतरतीं दिखीं। छोटा परिसर होने के कारण ग्राहकों की लंबी लाइन लगी रही।
ग्राहक पीयूष व अखिल आदि का कहना है कि बैंकें ग्राहकों को बेहतर सेवा देने का दावा करतीं हैं पर यहां तो लाइन में लगने की भी जगह नहीं। ऐसा रहा तो यहां से खाते किसी अन्य जगह ले जाने की विवशता रहेगी।
विज्ञापन

परिसर कम होने से समस्या
सदर बाजार वाली पीएनबी का परिसर करीब 2200 वर्ग फीट था। जबकि वंशीनगर स्थित शाखा1200 वर्गफिट में है।
अधिकारियों व कर्मियों पर भी आफत
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के संयोजक आरके पांडे ने बताया कि सदर बाजार शाखा में तीन अधिकारी प्रबंधक को मिलाकर, चार क्लर्क व दो चपरासी कार्यरत हैं। जबकि वंशीनगर शाखा में तीन अधिकारी प्रबंधक, एक क्लर्क व एक चपरासी है।
सभी को यहां भेजा जा रहा है। निश्चित रूप से यहां का स्टाफ कम किया जाएगा। इन लोगों में छंटनी करके अन्य दूरस्थ बैंकों में समायोजित किया जाएगा। फिलहाल नए नियमों में ग्राहकों के साथ-साथ बैंक अधिकारियों व कर्मियों को भी समस्याओं से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें