फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवायजपुर मार्ग पर शुरू हुआ पुलिया निर्माण

Thu, 19 Mar 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई से लोनार होते हुए सवायजपुर जाने वाले मुख्य मार्ग पर करीब 35 करोड़ से हाटमिक्स प्लांट से सड़क तो बनाई गई, पर सड़क पर पड़ने वाली पांच पुलिया बजट कम पड़ने पर जर्जर हालत में छोड़ दी गई जिसके चलते आवागमन में लोगों को खासी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


इस समस्या को अमर उजाला ने 12 मार्च के अंक में प्रमुखता से उठाया। इस पर चेते लोक निर्माण विभाग के अफसरों ने शासन से मिले बजट से निर्माण कार्य शुरू करा दिया। ज्ञात हो कि सहोरा भट्ठे के पास महरेपुर, न्योरादेव, सिलवारी, देवपुर की पुलिया जर्जर हालत में है।

इन पुलियोें के आस पास की सड़क का टुकड़ा भी बनाने से छोड़ दिया गया था जिसके चलते इस रोड पर वाहनों का निकलना दूभर हो रहा था। महकमे ने शासन से मिले दो करोड़ के बजट से महरेपुर भट्ठा के निकट स्थित पुलिया का निर्माण कार्य शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी खंड एक के अधिशासी अभियंता मन्नीलाल यादव ने बताया कि पुलिया को जल्द से जल्द बनाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें