थाना क्षेत्र में बालक की बलि देने के मामले में
मुख्य आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने तांत्रिक को गिरफ्तार कर न्यायालय
में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। घटना से
क्षेत्र में चर्चाओं का दौर जारी है।
रूदामऊ निवासी बनवारी के 12
वर्षीय पुत्र मुकेश का शव रविवार की सुबह गांव के बाहर जगदेवी मंदिर के
पीछे सुरेश के सरसों के खेत में पड़ा मिला था। घटना के संबंध में बालक के
पिता ने बताया कि गांव निवासी रामऔतार और उसकी मां रामदुलारी ने बलि देने
के लिए उसके पुत्र को गायब कर दिया था और उसी ने तंत्र विद्या के कारण उसके
पुत्र की गला दबाकर हत्या कर दी।
उसने इस बाबत गांव निवासी रामऔतार पुत्र
महादेव और उसकी मां रामदुलारी पर आरोप लगाया था। पुलिस ने हत्या के आरोपी
रामऔतार को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया था, जिसमें उसने बताया कि उसकी शादी
नहीं हो रही थी। इस पर उसने एक तांत्रिक के कहने पर बच्चे की बलि दे दी
थी।
पुलिस की पूछताछ में उसने तांत्रिक का नाम मदन पाल निवासी भदैचा थाना
कोतवाली शहर बताया है। पुलिस उसके ठिकाने पर छापा मारा, तो वहां पर कई
लोगों को एकत्रित कर वह तंत्र मंत्र की जानकारी दे रहा था। आरोप है कि वह
प्रति व्यक्ति इसके लिए सौ रुपये का शुल्क लेता था।
उसके पास से तंत्र
मंत्र के लिए प्रयोग होने वाली सामग्री भी बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को
गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज
दिया गया।