फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: चकबंदी कर्ता पर 30 हजार रुपये घूस लेने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। पट्टे की भूमि की पैमाइश और कब्जा मुक्त कराने के लिए 30 हजार रुपये की घूस लेने के आरोप में एक चकबंदी कर्ता पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिलाधिकारी अनुनय झा के निर्देश पर हुई जांच में रुपये लिए जाने की पुष्टि के बाद यह कार्रवाई हुई। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की दो धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

अरवल थाना क्षेत्र के छब्बापुरवा निवासी शारदा देवी ने जिलाधिकारी से शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनकी पट्टे की भूमि पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया था। अवैध कब्जा हटवाने और पैमाइश कराने के नाम पर चकबंदी कर्ता महेश बाबू ने शारदा देवी से 30 हजार रुपये मांगे। शारदा देवी ने साक्ष्य के रूप में एक ऑडियो रिकॉर्डिंग भी जिलाधिकारी को सौंपी थी। जिलाधिकारी अनुनय झा ने शिकायत का संज्ञान लेकर पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए थे। निर्देशों के क्रम में 8 अप्रैल को भूमि की पैमाइश कराकर शारदा देवी को कब्जा दिला दिया गया।




बाद में 30 हजार रुपये मांगे जाने की जांच हुई। जांच में पता चला कि शारदा देवी ने गांव निवासी श्रीपाल के घर पर महेश बाबू को 30 हजार रुपये दिए थे। तत्कालीन बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी पीसी उत्तम ने महेश बाबू को घूस लेने के लिए दोषी ठहराया। जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजने के बाद उन्होंने प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए। सहायक चकबंदी अधिकारी पंकज कुमार साहू की शिकायत पर अरवल थाने में महेश बाबू के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की दो धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें