फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: खेत में बेसुध मिली किशोरी, गले पर फंदे के निशान

विज्ञापन
विज्ञापन
भरावन। अतरौली थाना क्षेत्र के एक गांव से बृहस्पतिवार रात संदिग्ध हालात में लापता होने के बाद शुक्रवार सुबह किशोरी एक मंदिर के पास खेत में बेसुध मिली। पुलिस ने उसे सीएचसी भरावन पहुंचाया, वहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। किशोरी के गले में फंदा लगाने के निशान हैं। प्राथमिक जांच में प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। फिलहाल किशोरी के पिता की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को तेरहवीं में शामिल होने के लिए पड़ोस में रहने वाली किशोरी (16) गई थी। देर रात तक वह घर नहीं पहुंची, लेकिन परिजनों ने कोई ध्यान नहीं दिया। शुक्रवार सुबह गांव से लगभग 400 मीटर दूर सड़क किनारे स्थित एक मंदिर के पास खेत में किशोरी बेसुध मिली। इसकी जानकारी पर पहुंची पुलिस ने परिजनों की मदद से उसे सीएचसी पहुंचाया। यहां उसकी हालत गंभीर बताकर लखनऊ रेफर कर दिया गया। सीओ संडीला संतोष सिंह खुद किशोरी को लेकर लखनऊ ट्रामा सेंटर रवाना हो गए। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुबोध गौतम ने परिजनों से जानकारी ली। फॉरेंसिक टीम ने मौके से जरूरी नमूने जुटाए हैं। सीओ ने बताया कि किशोरी के पिता की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ बहलाकर ले जाने और फिर किशोरी के बेसुध मिलने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

इनसेट
... तो प्रेमी ने भागने से किया इनकार, इसलिए लगाया किशोरी ने फंदा
पुलिस महकमे से जुड़े विश्वस्त सूत्र बताते हैं कि घटना के बाद पुलिस ने परिजनों से जानकारी ली। इस दौरान पता चला कि घर वालों से छिपाकर किशोरी कीपैड वाला एक मोबाइल फोन रखती थी। यह फोन परिजनों की निशानदेही पर किशोरी के घर में उसके बैग से बरामद कर लिया। इसके बाद परिजनों ने किशोरी की नजदीकियां एक युवक से होने की जानकारी भी पुलिस को दी। विश्वस्त सूत्र बताते हैं कि बृहस्पतिवार रात किशोरी अपने कथित प्रेमी के साथ घर छोड़कर जाने की तैयारी से निकली थी। प्रेमी ने इसे गलत बताते हुए घर वापस जाने को कह दिया था। इसके बाद किशोरी ने खुदकुशी करने की बात कही थी। हालांकि पुलिस का कहना है कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें