फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: शेयरिंग व्यवस्था के विरोध में कांग्रेसियों ने घेरा बीएसए कार्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। परिषदीय विद्यालयों की शेयरिंग व्यवस्था के विरोध में कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय का घेराव किया, लेकिन पुलिस ने मुख्य द्वार बंद करवा दिया। यहां कांग्रेस नेताओं ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष विक्रम पांडेय ने कहा कि भाजपा सरकार शिक्षा का अधिकार छीन रही है। जो बच्चे अपने गांव में शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं उनको जबरन दूर के स्कूलों में भेजा जा रहा है। इसके पीछे मंशा यह है कि गरीबों के बच्चे पढ़ न सकें। शहर अध्यक्ष अनुपम दीक्षित ने कहा कि भाजपा सरकार युवाओं को रोजगार नहीं देना चाहती है। युवाओं के रोजगार के रास्ते से पहले शिक्षा के रास्ते भी बंद किए जा रहे हैं। कांग्रेस नेता शिवा पाल ने भी सरकार के इस फैसले पर सवाल उठाए।
बीएसए कार्यालय के अंदर प्रवेश करने की कोशिश भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की, लेकिन शहर कोतवाल संजय त्यागी ने गेट बंद करवा दिया। इस कारण कांग्रेस कार्यकर्ता अंदर नहीं जा पाए। विरोध प्रदर्शन के दौरान डॉ. राजीव सिंह लोध, सुनीता देवी, देवेंद्र विक्रम सिंह, लालाराम शुक्ला, जमील अहमद गाजी, लक्ष्मी प्रकाश मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें