फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनहित समस्याओं को लेकर सड़कों पर उतरे कांग्रेसी, प्रदर्शन

विज्ञापन
फोटो-08-सिनेमा चौराहा पर जुलूस निकालकर प्रदर्शन करते कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। किसानों की समस्याओं को लेकर किसान जन जागरण अभियान के तहत मंगलवार को कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। शहर के मुख्य मार्गों से लेकर कलक्ट्रेट परिसर तक कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
विज्ञापन

नघेटा रोड स्थित राजीव भवन पर एकत्र हुए कांग्रेसी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष आशीष कुमार सिंह के नेतृत्व में सरकार जगाओ किसान बचाओ नारे लगाए। पदाधिकारियों ने कार्यालय से विरोध जुलूस निकाला, जो सिनेमा चौराहा होते हुए कलक्ट्रेट परिसर पहुंचा। सिटी मजिस्ट्रेट जंग बहादुर यादव को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा राज में सरकार की योजनाएं सिर्फ कागजों और सरकारी भव्य आयोजनों तक ही सीमित है। क्षेत्र में पात्रों को न आवास मिल रहे हैं, न ही शौचालय मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में 28 फरवरी को सांसदों को ज्ञापन प्रेषित किए जाएंगे। इस मौके पर प्रदेश सचिव जीतलाल सरोज, नेतम भारती, शहर अध्यक्ष जमील अहमद अंसारी, अनुपम दीक्षित, डॉ. अजीमुश्शान, उत्कर्ष दीक्षित आदि मौजूद रहे।
ये हैं कांग्रेसियों की मांगें
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि आवारा पशुओं की वजह से बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा दिलाया जाए। किसानों को फसलों की रखवाली भत्ता दिया जाए। ग्राम पंचायत स्तर पर गोशालाओं का निर्माण कराया जाए। लागत पर खाद, बीज, डीजल, बिजली, कीटनाशक पर 50 प्रतिशत सब्सिडी सुनिश्चित की जाए। गेहूं ,धान ,गन्ने के मूल्य एवं मनरेगा मजदूरों की मजदूरी का भुगतान 15 दिन में सरकार सुनिश्चित करें। सभी किसानों की पूर्ण कर्जमाफी सुनिश्चित की जाए। प्रत्येक किसान को उसकी नुकसान हुई फसल का मुआवजा दिया जाना सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें