फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद को पुलिसकर्मी बताकर लूट करने वाला शातिर गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो- 04- गिरफ्तार किए गए शातिर के बारे में जानकारी देते एसपी अमित कुमार। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। खुद को पुलिसकर्मी बताकर ग्रामीण इलाकों से आने वाले लोगों से रुपये छीनने की घटनाओं को अंजाम देने वाले शातिर को शहर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

एसपी अमित कुमार ने बताया कि शहर में पिछले कुछ दिनों से वर्दीधारी द्वारा लोगों से रुपये छीनने की घटनाएं संज्ञान में आ रही थीं। 19 फरवरी को नन्हें पुत्र सुंदरलाल निवासी मोहल्ला छिपीटोला पिहानी से भी 15 हजार रुपये वर्दीधारी ने लूट लिए थे। शहर कोतवाल शैलेंद्र श्रीवास्तव को मिली सूचना पर इशहाक अली पुत्र हबीब अली निवासी ग्राम बरखेरा थाना बेहटागोकुल को मंगलवार को शहर से ही गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से 1 किलो 400 ग्राम गांजा भी बरामद हुआ। इशहाक ने बताया कि वह पुलिस की पैंट पहनकर बिना नंबर की बाइक से चलता था। काला हेलमेट लगाकर खुद को पुलिसकर्मी बताता था। बीड़ी और तंबाकू का सेवन करने वालों को निशाना बनाकर उन्हें बाइक पर बैठा लेता था और थाने ले जाने के नाम पर धमकाता था, फिर अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर लूट कर लेता था। 2014 में भी उसने खुद को सदर तहसील में एसडीएम सवायजपुर बताते हुए अवैध वसूली की थी और गिरफ्तार किया गया था। इसका मामला भी कोतवाली में दर्ज है। खुलासा करने वाली टीम में रेलवेगंज चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह, मंडी चौकी प्रभारी राहुल सिंह, सिपाही सुमित चौधरी, कुलदीप कुमार, करनवीर सिंह, राजीव सिंह और प्रवीण कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें