फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने ताली व थाली बजाकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
फोटो-18-कलक्ट्रेट के निकट थाली बजाकर व नारेबाजी कर प्रदर्शन करते कांग्रेसी पदाधिकारी व कार्यकर्त? - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। जनता महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त है और भाजपा सरकार झूठी उपलब्धियों का जश्न मनाने में व्यस्त है। भाजपा सरकार के चार साल में यूपी का हाल चौपट हो गया है। यह बात प्रदेश सचिव जीतलाल सरोज ने कही।
विज्ञापन

वे जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा भाजपा सरकार में चार साल चौपट हुआ है हाल कार्यक्रम के तहत भाजपा के सरकारी खर्चे पर हो रहे झूठे जश्नों व झूठे वादों के विरोध में हरदोई कांग्रेस कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक ताली, थाली बजाकर पदयात्रा का नेतृत्व कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि सरकार को किसान, मजदूर, नौजवान की कोई परवाह नहीं है। किसानों को फसलों का उचित दाम नहीं मिला, पराली जलाने पर मुकदमे लिखकर किसानों को जेल भेजा गया। चालानों के नाम पर हर गली नुक्कड़ पर जनता की गाढ़ी कमाई को छीनने वाली भाजपा सरकार को पंचायत चुनावों में जनता सबक सिखाएगी।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने नौ सौ में मक्का बिका, नौ सौ में बिका धान, जन-जन का किया गया हजारों रुपयों का जबरन चालान..., यूरिया की बारी से पांच किलो कर दिया कम, गैस सिलेंडर की सब्सिडी भी कर दी खत्म... पंक्तियां कहकर अपनी बात शुरू की। कहा कि सर पर त्यौहार है और सरकार की जनविरोधी नीतियों की वजह से महंगाई और बेरोजगारी की मार झेल रही जनता हताश और निराश है।
शहर अध्यक्ष जमील अहमद अंसारी ने कहा कि यूपी में अराजकता चरम पर है। सच छापने व दिखाने वाले पत्रकारों पर मुकदमे लिखे गए। महिलाओं और बच्चियों के साथ रोज बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं।
जिला महासचिव शशिबाला वर्मा, जिला उपाध्यक्ष साधू सिंह, जिला उपाध्यक्ष नेतम भारतीय, जिला महासचिव ज्ञानेंद्र यादव, जिला कोषाध्यक्ष श्रीप्रकाश मिश्रा, शहर कोषाध्यक्ष महताब अहमद सहित काफी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें