फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र सरकार के विरुद्ध कांग्रेसियों का प्रदर्शन

Mon, 16 Feb 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में रविवार में तिकुनिया पार्क में एकत्र पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान नरेंद्र मोदी जी वादा निभाओ, 15 लाख दिलवाओ...यह देखो मोदी का खेल, पेट्रोल सस्ता, महंगी रेल आदि के गगनभेदी नारे भी लगाए।
विज्ञापन


प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे शहर अध्यक्ष शशि भूषण शुक्ल शोले ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पूर्व नरेंद्र मोदी कालाधन वापस लाकर प्रत्येक परिवार को 15 लाख रुपये देने का वादा किया था। कहा कि आज लगभग एक वर्ष होने वाला है, लेकिन जनता 15 लाख रुपये का बेसब्री से इंतजार कर रही है।

उन्होंने कहा कि केंद्र की यूपीए सरकार द्वारा पूर्व में भूमि अधिग्रहण बिल एवं खाद्य सुरक्षा बिल आम आदमी एवं किसानों के लिए बना था। किंतु भाजपा सरकार द्वारा भूमि अधिग्रहण बिल एवं खाद्य सुरक्षा बिल के तहत पात्र व्यक्तियों के हितों की कटौती कर जन विरोधी कार्य किया है, जो असहनीय है। इसका जनता भविष्य में जवाब देगी।
विज्ञापन


कहा कि एक वर्ष में झूठे एवं लच्छेदार भाषणों का स्वाद ले चुकी जनता आने वाले समय में भाजपा को दिल्ली जैसे परिणाम देगी। शोले ने कहा कि वादे के अनुसार 15 लाख रुपये की मांग को और भी व्यापक स्तर पर उठाया जाएगा। जिलाध्यक्ष मिथलेश सिंह चाहान ने कहा कि सपा सरकार में बजट का अभाव है।

सारे विभाग बजट का रोना रो रहे हैं। अधिकारी व समाजवादी नेता लूटने में मस्त हैं। आने वाले समय में जनता जवाब देगी। इस मौके पर रामेश्वर प्रसाद, प्रमोद सिंह चंदेल, ओमेंद्र वर्मा, राजीव सिंह, श्याम करन त्रिवेदी, इकबाल हुसैन और अंकुर चंदेल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें