फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदर से आशीष, गोपामऊ से सुनीता मैदान में

विज्ञापन
फोटो-16- आकांक्षा - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। कांग्रेस ने जिले की आठ विधानसभा सीटों में पांच पर प्रत्याशी घोषित किए हैं। पार्टी ने नए चेहरों को तरजीह दी है। घोषित पांचों उम्मीदवार पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए मैदान में हैं।
विज्ञापन

हरदोई सदर सीट से युवा नेता एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशीष सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है। आशीष ने राजनीति की शुरुआत एनएसयूआई से की थी और जिलाध्यक्ष भी रहे हैं। सवायजपुर विधानसभा सीट से राजवर्धन सिंह राजू को प्रत्याशी घोषित किया है। राजू काफी समय से समाजसेवा कर रहे हैं। इससे पहले 2002 में राष्ट्रीय क्रांति दल से सदर सीट से चुनाव लड़ चुके हैं और पीस पार्टी के जिलाध्यक्ष भी रहे हैं। करीब 20 साल बाद दूसरी बार विधानसभा चुनाव के मैदान में उतरे हैं।
बालामऊ विधानसभा क्षेत्र से सुरेंद्र को पार्टी ने अपना प्रत्याशी बनाया है। सुरेंद्र बालामऊ क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य भी रह चुके हैं। गोपामऊ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस महिला सभा की जिलाध्यक्ष सुनीता देवी को टिकट मिला है। जबकि सांडी विधानसभा क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य आकांक्षा रावत को पार्टी ने उम्मीदवार घोषित किया है। यह दोनों सुरक्षित सीटें हैं। शेष तीन सीटों शाहाबाद, संडीला, बिलग्राम-मल्लावां से अभी प्रत्याशी घोषित नहीं हुए हैं। शाहाबाद से आठ, संडीला से छह, बिलग्राम से 11 टिकट के दावेदार हैं।

फोटो-14- सुरेन्द्र सिंह- फोटो : HARDOI

फोटो-15- सुनीता- फोटो : HARDOI

फोटो-12- आशीष सिंह- फोटो : HARDOI

फोटो-13- राजवर्धन सिंह- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें