फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांप्रदायिक ताकतों को पनपने न देंगे : नरेश

Tue, 06 Jan 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय महासचिव/सांसद नरेश अग्रवाल व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल ने सोमवार को वैटगंज स्थित आवास पर जनता से भेेंटकर समस्याएं सुन उनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन


सांसद ने कहा कि पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव पूरे विपक्ष को एकजुट करके देश को एक नया विकल्प देने के लिए विभिन्न दलों के नेताओं के साथ बैठक  व वार्ता कर चुके हैं, जिसके दूरगामी परिणाम निश्चित है। उन्होंने कहा कि सांप्रदायिक ताकतों को देश में पनपने नहीं दिया जाएगा।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को संप्रदाय व जातिवाद विरोधी दलों से सचेत करते हुए समाजवादी राष्ट्रीय स्थापना के लिए जुट जाने का आह्वान किया। इस दौरान चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि सपा सरकार ने किसानों को खाद सही समय पर मिल सके इसके लिए कलेंडर जारी करा दिया है और खाद्य एवं रसद आपूर्ति कृ षि विभाग व खाद बांटने वाली समितियोें व अन्य एजेंसियों को निर्देश दे दिए कि जनपद के समस्त किसानों को उचित समय पर उचित मूल्य पर बिना किसी दिक्कत के खाद का वितरण कराया जाए।
विज्ञापन


उन्हाेंने स्वास्थ्य विभाग को सचेत करते हुए कहा कि इस शीतलहर के कारण बीमार हुए व्यक्तियों, महिलाओं व विशेषकर बच्चों के इलाज की समय रहते उचित व्यवस्था की जाए।

इस मौके पर फखरूल इस्लाम फक्कन, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, पीके वर्मा, हाजी वसीम अहमद सिद्दीकी, डीसीबी अध्यक्ष रामप्रकाश शुक्ला, जेपी अवस्थी, दीनदयाल वर्मा, अरविंद, श्यामलाल, राधेश्याम, अनीश पाला, अनूप सिंह, अमित बाजपेयी, पप्पू सहगल, प्रदीप शुक्ला, सुनील, हबीब लिट़्टे, राजीव सिंह और दीपक सिंह चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें