शहर में बेलगाम होकर चलने वाला यातायात सामान्य
यातायात का दुश्मन बना हुआ है, जिससे आए दिन शहर भर में जाम लगता रहता है।
सोमवार की दोपहर कुछ इस तरह से जिंदपीर चौराहे पर यातायात बेलगाम होकर
अराजक हुआ कि भीषण जाम लग गया। काफी देर के बाद किसी तरह से जाम खुला तब
कहीं जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
खास बात यह है कि जिंदपीर चौराहे के
पास ही टैक्सी स्टैंड का संचालन हो रहा, जिससे सड़कों तक टैक्सी खड़ी रहती
हैं और उसके बाद वही पास से ही सीतापुर रोड के लिए ओवरब्रिज है, जिससे वहां
पर ट्रैफिक ज्यादा होने के साथ ही यातायात के नियंत्रण को नियमित व्यवस्था
जरूरी है, पर इस ओर ध्यान न देने से वहां पर आए दिन जाम लगता रहता है।