फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौगातों की बौछारें करने आ रहीं स्मृति इरानी

Wed, 06 Jan 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई।
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी 10 जनवरी को जिले में सौगातों की बौछार करेंगी। उनके आने के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। वह यहां मोबाइल हास्पिटल को हरी झंडी दिखाने के साथ केंद्रीय विद्यालय भवन का शिलान्यास करेंगी। साथ ही सांसद निधि से बनने वाली 10 सड़कें एवं प्रधानमंत्री ग्राम सड़क निर्माण योजना से निर्मित 10 सड़कों का लोकार्पण व शिलान्यास भी करेंगी।
विज्ञापन


भाजपा सांसद अंशुल वर्मा के खेमे के पदाधिकारियों की माने तो केंद्रीय मंत्री स्मृति का कार्यक्रम जिले के लिए सुनिश्चित हो चुका है। 10 जनवरी को दिल्ली से वह लखनऊ विमान से आएगी। इसके बाद वह लखनऊ से जिले में सांसद अंशुल वर्मा के साथ बाल विद्या भवन में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचेगी। यहां वह जिले के लिए ओएनजीसी से प्राप्त मोबाइल हास्पिटल वैन को हरी झंडी दिखाकर जनपद वासियों को समर्पित करेंगी। साथ ही केंद्रीय विद्यालय के भवन का शिलान्यास करेंगी। साथ ही सड़कों का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगी।

इधर, उनके कार्यक्रम को लेकर बाल विद्या भवन में मंच बनाए जाने का कार्य जोर शोर से शुरू हो गया है। सांसद प्रतिनिधि सुरजीत वर्मा ने बताया कि प्रांगण में कई हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी। लखनऊ से सड़क मार्ग से आते हुए कई जगहों पर तोरण द्वारों द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा। पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में उनके आगमन को लेकर काफी उत्साह है। सांसद अंशुल वर्मा ने भी प्रबंधक कीर्ति सिंह के साथ कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। उनके साथ अनुराग मिश्रज्ञ, अजीत वर्मा, सुरजीत वर्मा, संदीप सिंह, रामबहादुर सिंह, अजीत सिंह बब्बन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें