फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खडे़ ट्रक से टकराया पिकप, युवक की मौत

Fri, 01 Apr 2016 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिलग्राम। बरेली से कानपुर सामान लेकर जा रहा एक पिकप डाला बलग्राम माधौगंज के बीच रोशनपुर गांव के पास खडे़ ट्रक से टकरा गया। दुर्घटना में डाला पर सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


बरेली के फरीदपुर के गांव हेतम नगरा गौरिया निवासी बदन सिंह (30) बुधवार की रात पिकप डाला पर सामान रखकर बरेली से कानपुर जा रहा था। रात करीब दो बजे बिलग्राम-माधौगंज के बीच रोशनपुर गांव के पास खडे़ ट्रक में घुस गया।

इस दुर्घटना में डाला में सवार बरेली जनपद के फरीदपुर थानाक्षेत्र के ग्राम इनायतपुर निवासी रामप्रकाश (25) की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायल को सीएचसी भेजा जहां से हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मृतक के भाई पप्पू सिंह ने घटना की सूचना कोतवाली में दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें