फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॅालेज के शताब्दी वर्ष समारोह में तीसरे दिन शनिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। छात्राओं द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहे।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि विधायक रजनी तिवारी ने दीप जलाकर कार्यक्रम शुरू किया। अतिथियों ने विद्यालय के गौरवशाली 100 वर्ष पूरे होने पर कालेज प्रबंध समिति, शिक्षिका वर्ग व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने कालेज परिसर के भवन लाइब्रेरी, प्रयोगशाला आदि से संबंधित व्यवस्थाओं में हुए नवीन प्रयत्नों की सराहना की। प्रबंध समिति के अध्यक्ष डा. वंशीधर शुक्ल, उपाध्यक्ष सियाराम मिश्र, प्रबंधक राजीव रंजन मिश्र, उप प्रबंधक विजय शंकर, सदस्य प्रदीप कुमार, प्रधानाचार्य मधु अस्थाना, प्रभारी शशि कनौजिया ने पुष्प गुच्छ, पगड़ी, शाल, स्मृति चिह्न व सत्यार्थ प्रकाश भेंटकर दोनों अतिथियों का स्वागत किया। इससे पूर्व वैदिक यज्ञ हुआ, जिसे प्रताप नारायण अवस्थी ने संपन्न कराया। मंजू तिवारी, नीलम कनौजिया सहित कई शिक्षिकाओं व छात्रों ने भाग लिया। इस मौके पर शासकीय अधिवक्ता रामचंद्र राजपूत, बब्बन सिंह, प्रीतेश दीक्षित, संदीप सिंह, जिला संघ प्रचारक तुलसीराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें