फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड बैठक में हुई नगर के सीमा विस्तार पर चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
पाली। नगर पंचायत स्थित सभागार में शनिवार को बोर्ड की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता चेयरमैन दीपा अवस्थी ने की। बैठक में नगर पंचायत की सीमा विस्तार समेत अन्य कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की गई व सहमति बनी।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी अवनीश कुमार शुक्ला ने नवंबर में 32 हजार 168 रुपये आय के सापेक्ष पूर्व के अवशेष समेत 8 लाख 99 हजार 644 रुपये के व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया। इसके बाद ईओ ने राज्यवित्त आयोग की धनराशि से विभिन्न मोहल्लों में सड़क निर्माण के लिए मार्ग चयन का प्रस्ताव रखा, जिसे सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित किया। 14वें वित्त आयोग की अवशेष धनराशि से मोहल्लों में सड़कों का निर्माण कार्य कराए जाने के प्रस्ताव पर भी सभासदों ने सहमति जताई। बैठक में नगर पंचायत के सीमा विस्तार के लिए ख्वाजगीपुर, अहमदपुर, बाहर टाउन एरिया, राजरामपुर समेत आस पास के क्षेत्र को नगर की सीमा में शामिल किए जाने का प्रस्ताव भी सभासदों की सहमति से पारित किया गया।
विज्ञापन

बैठक में बब्लू दीक्षित, सभासद आकाश गुप्ता, इसरार अली, गुलशेर खां, रामफेरे, दिलीप, शिवशर्मा व संजीव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें