फोटो-11-शहर के सिनेमा चौराहे के निकट सर्दी के दौरान बच्चों को गर्म कपड़े पहना कर कुछ यूं बाइक पर ले ज
- फोटो : HARDOI
हरदोई। पहाड़ों पर हो रहे हिमपात के कारण चली आ रही ठंडी बयारों से मौसम लगातार करवट लेता जा रहा है। दिन में भी ठंडी हवाओं के झोंके जहां लोगों को सर्दी का अहसास कराते हैं। वहीं, रात को पारा लुढ़कने के बाद लोग ठिठुरने तक को विवश हो रहे हैं।
स
ोमवार को सुबह से ही ठंडी हवाओं के कारण मौसम सर्द रहा। दोपहर को ही हवाओं के चलने का क्रम जारी रहा। इसके बाद लोग दोपहर को धूप में भी गर्म कपड़ों में ही नजर आए। शाम को भी इन ठंडी हवाओं ने सर्दी बढ़ा दी। इसके कारण इलेक्ट्रानिक की दुकानों में ब्लोअर, हीटर की भी मांग बढ़ने लगी है। मौसम वैज्ञानिक रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री रिकार्ड किया गया। उन्होंने संभावना व्यक्त की कि अगले सप्ताह तापमान और गिरने की संभावना है।