फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बेसमेंट में चल रही कोचिंग और लाइब्रेरी, एक ही निकास के सहारे चल रहे होटल

विज्ञापन
फोटो- 04- बेसमेंट में चल रही कोचिंग को सील करते नगर पालिका के कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। लखनऊ में बीते सोमवार को हुए हादसे के बाद प्रशासनिक अफसरों की नींद खुल गई। मुख्यमंंत्री की सख्ती के बीच प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी बुधवार को मैदान में उतर पड़े। निरीक्षण करने का सिलसिला शुरू हुआ तो जगह जगह नियम तार तार होते दिखे। बेसमेंट में लाइब्रेरी और कोचिंग संचालित होती मिलीं। फिलहाल मामला संज्ञान में आने पर प्रशासन ने चार कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी सील कर दी हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अनुनय झा के निर्देश पर नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार के नेतृत्व वाली टीम ने बुधवार को जांच अभियान चलाया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी महेश प्रताप सिंह और सीओ सिटी अजीत चौहान की मौजूदगी में चलाए गए अभियान के दौरान पहले से मिले इनपुट के आधार पर डीएम चौराहा से पिहानी चुंगी के बीच चल रही कोचिंग और लाइब्रेरी की जांच हुई। बेसमेंट में संचालन के कारण तीन लाइब्रेरी और कोचिंग सील करदी गई। इसके अलावा रेलवेगंज में भवन की दूसरी मंजिल पर चल रहे विशाल कंप्यूटर सेंटर को भी सील कर दिया गया। यहां निकासी के लिए पर्याप्त इंतजाम न होने के कारण कार्रवाई की गई है।

केस-1
पिहानी रोड पर महादेव कोचिंग सेंटर है। यहां बड़ी संख्या में विद्यार्थी पढ़ने आते हैं। यह कोचिंग पिछले कई माह से बेसमेंट में चल रही है। लखनऊ में बीते सोमवार को हादसा न हुआ होता तो शायद अब भी जिम्मेदारों की निगाह बेसमेंट में चल रही इस कोचिंग पर नहीं पड़ती।
विज्ञापन


केस-2
डीएम चौराहा से पिहानी चुंगी जाने वाले मार्ग पर एसएस लाइब्रेरी है। यह लाइब्रेरी भी बेसमेंट में संचालित है। यहां भी बड़ी संख्या में विद्यार्थी पढ़ने आते हैं, लेकिन निकासी के लिए सिर्फ एक ही रास्ता है। बेसमेंट में संचालन हो नहीं सकता, लेकिन फिर भी इसका संचालन पिछले कई वर्ष से हो रहा है।

केस-3
फारनेसिक लाइब्रेरी भी डीएम चौराहा और पिहानी चुंगी के बीच में है। यह लाइब्रेरी भी बेसमेंट में संचालित होती है। लंबे समय से संचालित हो रही इस लाइब्रेरी में भी बाहर निकलने का सिर्फ एक ही रास्ता है और यह रास्ता भी मुश्किल एक मीटर चौड़ा होगा।

-

15 मीटर ऊंची इमारतों में होटल,आने जाने का एक ही रास्ता वह भी डेढ़ मीटर का
शहर में स्थित दो होटलों को भी बुधवार शाम सील कर दिया गया। इन दोनों ही होटलों में आने जाने का एक ही रास्ता था। लखनऊ रोड पर स्थित रितेंद्र पैलेस और रेलवेगंज में स्थित दीप होटल को सील किए जाने की पुष्टि मुख्य अग्निशमन अधिकारी महेश प्रताप सिंह ने की है। बताया कि एक होटल 15 मीटर ऊंची इमारत में है, लेकिन इसके आने जाने का रास्ता सिर्फ एक ही है। यहां सीढि़यां तीन तीन फीट चौड़ी थी। इसके अलावा दीप होटल में भी आवागमन का रास्ता एक ही था और यह भी सकरा था। बताया कि दोनों होटलों को सील कर दिया गया है।


ज्यादातर कोचिंगों के गिर गए शटर, 28 तक अवकाश का संदेश
लखनऊ में हुए अग्निकांड के बाद मुख्यमंत्री के सख्त रुख का असर साफ सामने आ रहा है। बुधवार को ज्यादातर कोचिंग और लाइब्रेरी के साथ ही कंप्यूटर इंस्टीट्यूट के शटर गिरे रहे। इनमें ताले लटकते रहे। विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक ज्यादातर कोचिंगों के विद्यार्थियों काे फिलहाल 28 जून तक अवकाश का संदेश भेजा गया है। दरअसल संचालकों को उम्मीद है कि कुछ दिन में मामला ठंडा पड़ा जाएगा और फिर से सब कुछ पहले जैसा चल निकलेगा।

फोटो- 04- बेसमेंट में चल रही कोचिंग को सील करते नगर पालिका के कर्मचारी। संवाद

फोटो- 04- बेसमेंट में चल रही कोचिंग को सील करते नगर पालिका के कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें