फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पूरे दिन छाए रहे बादल, उमस ने किया परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। जिले में मौसम का उतार-चढ़ाव जारी है। लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। शुक्रवार को भी बारिश न होने के कारण लोग उमस भरी गर्मी से परेशान रहे।
विज्ञापन

जिले में शुक्रवार सुबह बादलों से हुई। बादलों के कारण बारिश होने की संभावना बन रही थी, मगर कुछ देर बाद मौसम में बदलाव नजर आया और आसमान में बादलों के बीच तेज धूप निकल आई। पूरे दिन बादलों व सूरज के बीच आंख मिचौली चलती रही। बदली के बीच निकली तेज धूप ने लोगों को परेशान किया। उमस बढ़ने से लोग पसीने से तर रहे।
वेधशाला प्रभारी आरसी वर्मा के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह आर्द्रता 86 और शाम को 68 प्रतिशत रिकॉर्ड की गई। पूरे दिन छह किमी की रफ्तार से पछुआ हवा चलती रही। वेधशाला प्रभारी के अनुसार शनिवार को आसमान में बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें