फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेघ आए पर बिना बरसे चले गए

Sun, 21 Jun 2015 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
तेज हवाओं के साथ शनिवार को छाई काली घटाओं ने एक बार फिर लोगों को निराश कर दिया। तपिश में बारिश की राह देखने वालों को एक बूंद तक मयस्सर नहीं हो सकी। कुछ देर बाद ही आलम यह हुआ कि सूरज की तेज रोशनी में लोग बिलबिला उठे।
विज्ञापन


भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है। आम लोग ही नहीं पशु-पक्षी भी गर्मी से व्याकुल हैं। सूखते हलक को तर करने को जहां आम लोग तरह तरह के शीतलपेयों का प्रयोग कर रहे हैं, तो पानी की तलाश में पशु पक्षी इधर उधर भटक रहे। दिन हो या रात गर्मी से चैन नहीं मिल पा रहा है।

दिन में तपन तो रात में उमस लोगों को परेशान कर रही है और ऐसे में बारिश की उम्मीद भी निराशा में बदलती जा रही है। शनिवार की सुबह से चली पुरवा हवा शाम तक चलती रहीं, जिससे वातावरण में उमस काफी रही। लोग बारिश होने की उम्मीद लगाए हुए थे, पर पानी नहीं बरसा।
विज्ञापन


दोपहर चली तेज हवाओं व छाए काले बादलों को देखकर लोगों के अंदर बारिश की आशा जागी, पर वह भी कुछ देर बाद जाती दिखी। इसके बाद मौसम एक बार फिर से गरम दिखा। मौसम वैज्ञानिक जयशंकर मिश्र ने बताया कि शनिवार को तापमान 37 डिग्री अधिकतम एवं 30 डिग्री न्यूनतम रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें