फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पात्रों को आवास दिलाने को धरना, प्रदर्शन

Sun, 21 Jun 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में पात्रों क ो डा. राम मनोहर लोहिया ग्रामीण आवास योजना में पात्रों को आवास का लाभ देने एवं अपात्रों को सूची से बाहर किए जाने की मांग को लेकर चंबल घाटी विनोबा भावे मिशन संगठन के पदाधिकारियों और ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट परिसर में धरना देते हुए प्रदर्शन किया तथा जिलाधिकारी को एक ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


इस दौरान धरने को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीकृष्ण यादव ने कहा कि सिकंदरपुर निवासी एक व्यक्ति और गद्दीपुरवा निवासी व्यक्ति के मध्य भूमि को लेकर विवाद चल रहा है, जिसकी शिकायत थाना टड़ियावां में भी की गई है, लेकिन अब तक उसका कोई निस्तारण नहीं किया गया है।

उन्होंने कहा कि ग्राम महमूदपुर निवासी कैलाश द्वारा इंदिरा आवास से लेकर लोहिया आवास तक में लाभ लेने के लिए आवेदन पत्र भरे गए, लेकिन अब तक किसी का भी लाभ नहीं दिलाया गया जो न्यायोचित नहीं है। जबकि अपात्रों का चयन सूची में किया जा रहा है। पात्रों को सूची से बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा है।
विज्ञापन


इस दौरान ग्रामीणों ने नारेबाजी भी की तथा गवर्नर को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी रमेश मिश्र को सौंपकर कार्रवाई कराए जाने की मांग की। दिए गए ज्ञापन में उक्त के अलावा कछौना के ग्राम इमलीपुर निवासी विंद्रेश्वरी, किरन देवी, शशी देवी आदि को लोहिया आवास दिलाने की मांगे भी शामिल हैं। इस मौके पर दिनेश कुमार वर्मा सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें