फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मियों की टीम गांव पहुंची

Tue, 13 Sep 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
विज्ञापन
सफार्ई करते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बरसोहिया। गंदगी की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों को सोमवार को कुछ राहत मिली। खंड विकास अधिकारी बावन के निर्देश पर सोमवार को गांव में आठ सफाई कर्मियों की टीम गांव पहुंची और सफाई का कार्य शुरू कर दिया।
विज्ञापन


गांव में फैली गंदगी को ग्रामीणों के स्वयं साफ कराए जाने की खबर सोमवार के अंक में प्रकाशित होने के बाद ही चेते अफसरों ने आनन फानन में आठ सदस्यीय सफाई कर्मियों की टीम को गांव भेज सफाई के निर्देश दिए। टीम ने विद्यालय से लेकर गांव में एक तरफ से सफाई कार्य शुरू किया जिसमें आसपास गांवों में तैनात सफाई कर्मियों को लगाया गया जो गांव में कार्य कर रहे थे।

टीम में अखिलेश कुमार ,कृष्ण मुरारी ,प्रताप सिंह, विशेश्वर भक्त, रामभजन, रेखा, गोविंद व मनोज कुमार सहित आठ सफाई कर्मियों को गांव में लगाया गया है। गांव में सफाई होने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। खंड विकास अधिकारी राकेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि डीपीआरओ से वार्ता कर जल्द गांव में एक सफाईकर्मी की तैनाती सुनिश्चित कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें