फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: गोपामऊ व संडीला पॉलिटेक्निक में लगेंगी कक्षाएं

Sat, 27 Apr 2024 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। जिले में नवनिर्मित दो राजकीय पॉलिटेक्निक में सत्र में कक्षाएं संचालित होंगी। दोनों पॉलिटेक्निक पीपीपी मॉडल पर संचालित की जाएंगी। इससे क्षेत्र के युवाओं को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

जिले में वर्तमान में बावन मार्ग पर राजकीय पॉलिटेक्निक संचालित हैं। यहां पर सिविल अभियंत्रण, आर्किटेक्चरल असिस्टेंटशिप, इलेक्ट्रॉनिक्स अभियंत्रण की कक्षाएं संचालित हो रही हैं। वर्तमान समय में प्रवेश प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन किए जा रहे हैं, जो 10 मई तक जारी रहेंगे।
जिले में दो अन्य राजकीय पॉलिटेक्निक की स्वीकृत मिली थी। इनमें राजकीय पॉलिटेक्निक संडीला और राजकीय पॉलिटेक्निक गोपामऊ शामिल हैं। इन दोनों के भवन का निर्माण कार्य चल रहा था। जो पूरा हो गया है। दोनों राजकीय पॉलिटेक्निक को पीपीपी माॅडल पर संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन

यहां पर मैकेनिकल, कंप्यूटर, विद्युत एवं अन्य अभियंत्रण की कक्षाएं संचालित होंगी। इससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। राजकीय पॉलिटेक्निक की प्रधानाचार्य कविता त्रिपाठी ने बताया कि दोनों राजकीय पॉलिटेक्निक का संचालन पीपीपी माॅडल पर संचालित होगी। 10 मई तक आवेदन किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें