फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: तालाब में डूबने से कक्षा 10 के छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरपालपुर। परसूपुरवा गांव निवासी एक किशोर बृहस्पतिवार दोपहर रामगंगा (गंभीरी) नदी में डूब गया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से किशोर का शव दो घंटे बाद खोज निकाला।
विज्ञापन

अरवल थाना क्षेत्र के परसूपुरवा निवासी सतीश चंद्र का पुत्र भूरा (16) कक्षा 10 का छात्र था। बृहस्पतिवार दोपहर वह रामगंगा (गंभीरी) नदी की ओर मवेशी चराने गया था। इस दौरान पैर फिसलने से गहरे पानी में जाने से डूब गया। उसके साथियों ने परिजनों व पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से उसकी तलाश शुरु की। दो घंटे बाद उसका शव खोज निकाला गया। मृतक की मां पूजा समेत परिवारीजन शव देखकर बदहवास हो गए। मृतक छह भाई व दो बहनों में चौथे नंबर पर था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें