फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसलों में 33 फीसदी से कम नुकसान तो फोन पर दें सूचना

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। जनपद में पिछले चार दिन में बारिश और ओलावृष्टि से कई क्षेत्र में फसलों को काफी नुकसान हुआ है। जिला प्रशासन ने नुकसान के आकलन के लिए लेखपालों को लगाया है। नियमानुसार लेखपाल उन्हीं किसानों की फसलों का सर्वे करेंगे, जिनका नुकसान 33 फीसदी से अधिक हुआ है।
विज्ञापन

ऐसे में जिन किसानों की फसलों में 33 फीसदी से कम नुकसान हुआ है। वह सर्वे के लिए जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए नंबरों पर सूचना 72 घंटे के अंदर देकर सर्वे करा सकते हैं।
जिला कृषि अधिकारी डॉ. उमेश कुमार ने बताया कि जिन किसानों ने फसलों का बीमा कराया है। उन्हीं को फसलों के नुकसान को मुआवजा मिलेगा। बताया सूचना मिलने पर ऐसे किसानों की फसलों के नुकसान का आकलन कृषि विभाग और बीमा कंपनी के कर्मी करेंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें