फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सिविल सर्विसेज खेल के ट्रायल छह अगस्त से, 10 खेलों में होगा चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। खेल निदेशालय की ओर से वर्ष 2026-27 की सिविल सर्विसेज प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय टीम का गठन किया जाना है। स्टेडियम में जिला खेल कार्यालय की ओर से जिला स्तरीय खिलाड़ियों का चयन छह अगस्त को किया जाएगा। ट्रायल में चयनित किए जाने वाले खिलाड़ियों को मंडल स्तर पर होने वाले ट्रायल में प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

सरकारी विभागों में कार्यरत अधिकारी और कर्मचारियों के लिए सिविल सर्विसेज खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। सरकारी कर्मचारियों की अलग-अलग खेलों की प्रदेश स्तरीय चैंपियनशिप 19 और 20 अगस्त को विभिन्न जिलों में होगी। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने से पहले खिलाड़ियों को जिला स्तर पर चयन में शामिल होना होगा। इसके बाद मंडल स्तर पर उनका चयन किया जाएगा।
जिला क्रीड़ाधिकारी मंजू शर्मा ने बताया कि जिला स्तरीय ट्रायल छह अगस्त को स्टेडियम में 11 बजे से शुरू होंगे। इसमें विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे। हालांकि परिषद, बोर्ड, नगर पालिका, पंचायत, पुलिस विभाग और अध्यापक व सहायक अध्यापक चयन प्रक्रिया में शामिल नहीं होंगे। जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ी मंडल और इसके बाद प्रदेश स्तरीय चयन ट्रायल में भाग लेंगे। बताया कि प्रतिभागियों को अपने विभागाध्यक्ष के हस्ताक्षरयुक्त कार्यरत होने का प्रमाणपत्र साथ लाना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन



खिलाड़ियों का 10 खेलों में होगा चयन
जिला क्रीड़ाधिकारी मंजू शर्मा ने बताया कि चयन प्रक्रिया के तहत पहले खिलाड़ियों का शारीरिक दक्षता परीक्षण होगा। पुरुष और महिला वर्ग के लिए आयु के अनुसार दौड़, स्टैंडिंग ब्रॉड जंप, एब्डॉमिनल, मेडिसिन बॉल थ्रो, क्रिकेट बॉल थ्रो और स्किपिंग रोप जैसी प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। फिजिकल टेस्ट में न्यूनतम 14 अंक प्राप्त करने वाले खिलाड़ी ही स्किल टेस्ट के लिए पात्र हो सकेंगे। जिला स्तरीय ट्रायल में वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, कबड्डी, भारोत्तोलन और बेस्ट फिजिक, एथलेटिक्स, फुटबॉल, क्रिकेट, हॉकी और खो-खो सहित 10 खेलों में चयन किया जाएगा। बताया कि मंडल स्तरीय चयन ट्रायल 12 व 13 अगस्त को आयोजित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें