फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिटीजन चार्ट को कड़ाई से लागू किया जाए

Sun, 29 Mar 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में सिटीजन चार्ट को गंभीरता से लागू किया जाए और उसी के अनुसार आम लोगों को सेवाएं मुहैया कराई जाएं। इसमें किसी भी प्रकार की कोताही न की जाए।
विज्ञापन


जिले के नोडल अधिकारी आईजी प्रेम प्रकाश शस्त्र प्रशिक्षण केंद्र सीतापुर ने शुक्रवार की देर शाम मुख्यालय पहुंचे और शनिवार की सुबह पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। इसके बाद एसपी कार्यालय, देहात कोतवाली और बिलग्राम कोतवाली का निरीक्षण किया।

उन्होंने एसपी कार्यालय में निर्धारित 15 बिंदुओं की जांच की। उन्होंने कहा कि सिटीजन चार्ट को गंभीरता से सभी जगह लागू किया जाए। उसी के अनुसार लोगों को सुविधाएं मुहैया कराई जाएं। इसमें किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए। उन्होंने देहात कोतवाली में अभिलेखों की जांच की, दैवीय आपदा के समय पंचनामा भरने कितना समय लगता की जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन


पासपोर्ट के आवेदन की रिपोर्ट कितने समय में दी गई, इन सबकी जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने कोतवाली बिलग्राम का निरीक्षण किया। वह जिले की व्यवस्था से संतुष्ट दिखे। उन्होंने सिटीजन चार्ट को लागू करने पर विशेष जोर दिया।
विज्ञापन


इस मौके पर एसपी उमेश कुमार सिंह, एसपी पश्चिमी दिनेश त्रिपाठी, एसपी पूर्वी बीसी दुबे, सीओ सिटी रामलाल राय, सीओ हरियावां पीके मिश्र, सीओ हरपालपुर नितेश सिंह और एलआईयू प्रभारी हारुन रशीद सहित कई अफसर मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें