फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के दौरान पहचान लिए जाने पर कर दी थी वृद्धा की हत्या

विज्ञापन
फोटो- 7- गिरफ्तार किए गए हत्यारोपियों के बारे में जानकारी देते एसपी अनुराग वत्स। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मलकापुर में तीन दिसंबर को हुई वृद्धा की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। रुपये उधार मांगने पर न देने की खुन्नस में घर में घुसकर रुपये चोरी किए जाने के दौरान महिला के जाग जाने पर उसकी हत्या की गई थी। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

ग्राम मलकापुर निवासी राबिया (60) पत्नी जाकिर का शव तीन दिसंबर की सुबह उसके मकान के आंगन में चारपाई पर पड़ा मिला था। उसके मुंह पर खून लगा हुआ था। कुछ दूरी पर खून से सना उसका दुपट्टा भी पड़ा मिला था। पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या किए जानेे की पुष्टि हुई थी। तीन दिसंबर को ही मृतका की पुत्री शबीना ने अज्ञात के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
एसपी अनुराग वत्स ने अपने कार्यालय कक्ष मेें बताया कि विवेचना के दौरान पुलिस ने सुहेल उर्फ सईलू पुत्र मंसूरअली व राशिद पुत्र वासिद को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इस दौरान सुहेल ने बताया कि वह बेरोजगार था और उसने घटना से चार-पांच दिन पहले राबिया से 10 हजार रुपये उधार मांगे थे। राबिया ने अपशब्द कहते हुए रुपये देने से मना कर दिया था। दो दिसंबर की रात उसने साथी राशिद के साथ शराब पी और फिर राबिया के घर रुपये चोरी करने के उद्देश्य से घुस गया। राशिद बाहर निगरानी करता रहा। बक्सा खोले जाने के दौरान राबिया जाग गई और शोर मचाने लगी तो सुहेल ने उसका मुंह दबा दिया और पास पड़ी लकड़ी की छोटी चैली से गला दबा दिया। इसके बाद भी उसके जीवित होने की आशंका हुई तो दुपट्टे से दोबारा गला घोट दिया। इसके बाद राशिद के साथ मिलकर राबिया का शव बिस्तर पर डाल दिया और रजाई सेे ओढ़ा दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तार करने वाली टीम में शाहाबाद कोतवाल शिवशंकर सिंह, उपनिरीक्षक सुनील कुमार सिंह, योगेश कुमार, सिपाही अमित कुमार पाल और करन कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें