हरदोई। दुष्कर्म के मामले में 11 माह से वांछित 25 हजार रुपये के इनामी को मेडिकल कराने के बाद सोमवार को जेल भेज दिया गया।
शाहाबाद कस्बा निवासी एक महिला ने पांच जनवरी 2020 को शाहाबाद कोतवाली में कस्बे के मोहल्ला नेकोजई निवासी फरहान पुत्र लड्डन के विरुद्ध चाकू दिखाकर दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट दर्ज होने से पहले ही फरहान सऊदी अरब चला गया था। इस पर न्यायालय ने उसके विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी कर दिया था। बाद में कुर्की की कार्रवाई किए जाने के आदेश भी दिए थे। पुलिस ने भी उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। बीते शुक्रवार को ही फरहान सऊदी अरब से लौटा था। इसका पता चलने पर कोतवाल शिवशंकर सिंह, उपनिरीक्षक राजेश्वर त्रिपाठी ने उसे रविवार को गिरफ्तार कर लिया था। सोमवार को उसे जेल भेज दिया गया।