फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: मेहंदी, रंगोली व कलश सज्जा में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। गांधी जयंती समारोह में बृहस्पतिवार को मेहंदी, रंगोली और कलश सज्जा प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपने-अपने हुनर का प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मक को कलश, रंगोली और मेहंदी में उकेरा। महात्मा गांधी जनकल्याण समिति के सचिव नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार ने प्रतियोगिता का जायजा लिया।
विज्ञापन

गांधी भवन में आयोजित प्रतियोगिताओं में मेहंदी और कलश सज्जा प्रतियोगिता की निर्णायक अनुराधा मिश्रा और उज्ज्वल राठौर, रंगोली प्रतियोगिता की निर्णायक पूजा जैन और अदिति गौड़ रहीं। कलश सज्जा प्रतियोगिता में अर्पित रस्तोगी, अनिरुद्ध प्रताप सिंह, वैभव शुक्ला, रुद्रांश गुप्ता, आरोही गुप्ता, आराध्या गुप्ता सहित कुल 17 बच्चों ने प्रतिभाग किया। रंगोली प्रतियोगिता में मुस्कान वर्मा, अंजली गौतम, सुनैना गुप्ता, अर्श गुप्ता, आराध्या गुप्ता सहित 18 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। मेहंदी प्रतियोगिता में क्षमा देवी, डाली श्रीवास्तव, जाह्नवी गुप्ता, सलोनी गुप्ता, अनीता गुप्ता, मानवी पांडेय, कृति शर्मा, रिया राज, रितु जोशी, कोमल, सायना, अनुष्का सिंह, अंशी यादव, प्रियांशी, शबनम, बिंधाक्षी और काजल सहित तीनों वर्गों में 37 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में करुणा शंकर द्विवेदी, जोगिंदर गांधी, डॉ. एसएस द्विवेदी, अविनाश चंद्र गुप्ता, उर्मिला श्रीवास्तव, विजय भाई, मनीष मिश्रा, देवेंद्र विक्रम सिंह, आलोकिता श्रीवास्तव आदि ने व्यवस्थाएं संभाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें