टड़ियावां। थाना क्षेत्र के गोपामऊ पुलिस चौकी के सामने रविवार दोपहर डीसीएम की टक्कर लगने से साइकिल से गिरे बच्चे की कुचलकर मौत हो गई। आंखों के सामने ही बेटे की मौत का मंजर देख माता-पिता बदहवास हो गए।
हरियावां थाना क्षेत्र के मुराव निवासी आजाद खेती करते हैं। रविवार को आजाद अपनी पत्नी को चूड़ी खरीदवाने के लिए गोपामऊ जा रहे थे। आजाद और उनकी पत्नी पैदल चल रही थीं जबकि बेटा अल्फेज (6) साइकिल के पीछे कैरियर पर बैठा था। दोपहर लगभग एक बजे पीछे से आई डीसीएम की टक्कर लगने से कैरियर पर बैठा अल्फेज सड़क पर गिर गया। डीसीएम के पिछले पहिये से कुचलकर मौके पर ही उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। टड़ियावां के प्रभारी निरीक्षक इख्तियार हुसैन ने बताया कि परिजन से शिकायत लेकर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।