फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: भैंस निकालने की कोशिश में पानी भरे गड्ढे में डूबकर बच्चे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पचदेवरा। पचदेवरा थाना क्षेत्र के मैकपुर गांव में भैंस को पकड़ने के प्रयास में बच्चा पानी भरे गहरे गड्ढे में चला गया। भाई ने शोर मचाया तो ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बालक की पानी में डूबकर मौत हाे चुकी थी। नायब तहसीलदार की मौजूदगी में शव का पंचनामा भरा गया।
विज्ञापन

मैकपुर गांव निवासी विपिन का पुत्र करन (10) अपने बड़े भाई अर्पित के साथ गांव के बाहर भैंस चराने गया था। इसी दौरान भैंस गहरे गड्ढे में पानी में उतर गई। इसे पकड़ने की कोशिश में करन भी उतर गया। इसी बीच करन गहरे गड्ढे के पानी में जाकर डूब गया। अर्पित ने शोर मचाया और घर जाकर घटना की जानकारी दी। ग्रामीण और परिजनों ने गड्ढे से करन को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी पर नायब तहसीलदार संतोष कुशवाहा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव का पंचनामा भरा गया है।

मैकपुर गांव में ही एक साल पहले गड्ढे में भरे पानी में डूबकर चार बच्चों की मौत हो गई थी। मैकपुर निवासी साबिर अली के बेटे सद्दाम और अजमत व शौकीन के बेटे मुस्तकीन और बेटी खुशबिना की डूबकर मौत हुई थी। उक्त घटना से भी किसी ने सबक नहीं लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें