फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: कार पीछे करते वक्त पहिये के नीचे आया मासूम, मौत

Wed, 27 Nov 2019 02:15 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

अलीगढ़ के थाना पालीमुकीमपुर के गांव कल्याणपुर खेड़ा में कार की चपेट में आने से मासूम की मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने मासूम का अंतिम संस्कार कर दिया है। गांव कल्याणपुर खेड़ा निवासी सुरेंद्र कुमार किसान हैं। उनके पास अपनी कार है। 

विज्ञापन


रविवार रात सुरेंद्र का छोटा भाई कार लेकर कहीं जा रहा था। वह कार को पीछे करते हुए घर से बाहर निकाल रहे थे। तभी दरवाजे के पास सुरेंद्र का डेढ़ साल का बेटा दीपांशु कार के पीछे आ गया। कार का पहिया दीपांशु के ऊपर से निकल गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। 
विज्ञापन


परिजन बच्चे को लेकर अलीगढ़ अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने गमगीन हाल में बच्चे का अंतिम संस्कार कर दिया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें