फोटो-27-अशराफ टोला में चट्टों के चबूतरों को तोड़ती नगर पालिका की जेसीबी। संवाद
- फोटो : HARDOI
हरदोई। पिछले माह दी गई नोटिसों के बाद भी चट्टा संचालकों के शहर से बाहर न जाने पर मंगलवार को प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी। बुलडोजर लेकर निकले अधिकारियों ने तीन मोहल्लों से 14 चट्टों को शहरी सीमा से बाहर कर दिया। अधिकारियों ने चेतावनी भी दी कि यदि दोबारा मवेशी शहर में छुट्टा नजर आए तो एफआईआर दर्ज की जाएगी।
डीएम पुलकित खरे के निर्देश पर शहर सीमा में आने वाले करीब 100 से अधिक चट्टों को बाहर करने के लिए नोटिसें जारी की गईं थीं। नगर पालिका ने मौके जाकर कई चट्टा संचालकों को जल्द शहर से बाहर जाने के निर्देश भी दिए। लेकिन इसके बाद भी चट्टा संचालक नहीं माने तो प्रशासन को कड़ा रुख अपनाना पड़ा। मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट जंग बहादुर यादव, ईओ नगर पालिका रविशंकर शुक्ल दल बल के साथ कई मोहल्लों में पहुंचे। ईओ नगर पालिका ने बताया कि आवास विकास कालोनी से पांच चट्टों से 59 जानवर, न्यू सिविल लाइन्स से चार चट्टों से 43 जानवर और अशराफ टोला के 5 चट्टों से 52 जानवरों समेत संचालकों को शहर से बाहर किया गया है। ईओ नगर पालिका रविशंकर शुक्ल ने बताया कि जिन 14 चट्टा संचालकों को हटाया गया, उनके खिलाफ तहरीर भी शहर कोतवाली में दी गई है। अभियान के दौरान अशराफ टोला के चट्टा संचालकों ने जब न जाने की जिद की तो अधिकारियों के निर्देश पर पालिका कर्मियों ने जानवरों को भी पकड़ना शुरू कर दिया। इसके बाद चट्टा संचालक बाहर जाने को तैयार हुए।
चबूतरे व चन्नियां भी तोड़ीं
चट्टों में दोबारा जानवरों को लाने से रोकने के लिए नगर पालिका के बुलडोजर ने चबूतरों को तोड़ दिया। मवेशियों के लिए बनीं चन्नियों को भी तोड़ दिया।
फोटो-28-चट्टों में भैंसों की चन्नियां तोड़ते पालिका कर्मी। संवाद- फोटो : HARDOI
फोटो-29-अशराफ टोला में चट्टों को खाली करवाते सिटी मजिस्ट्रेट जंग बहादुर यादव व नगर पालिका ईओ रविशं?- फोटो : HARDOI
फोटो-26- मृतका की मां वेदवती से घटना के बारे में जानकारी लेती पुलिस। संवाद- फोटो : HARDOI