फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार गांव में विकसित होंगे खेल मैदान, लगाए जाएंगे खेल उपकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। ग्रामीण क्षेत्र में खेलों को बढ़ावा देने के लिए चार गांवों में खेल मैदान विकसित करने के निर्देश दिए हैं। ग्राम जटपुरा व पुरवा पिपरिया में पहले भी खेल मैदान के लिए भूमि चयनित की जा चुकी है।
विज्ञापन

ब्लाक कार्यालय से मिली जाकारी के मुताबिक खेल मैदान बनाने के लिए ग्राम मनिकापुर, भदासी, बिरौरी व नरहाई आदि गांव का भी चयन किया गया है। इन गांवों में भूमि चिन्हित कर उन पर खेल मैदान विकसित किए जाएंगे और उन्हें संसाधनों से युक्त किया जाएगा।
बीडीओ ऋषिपाल सिंह ने सोमवार को चारों गांव मनिकापुर, भदासी, बिरौरी व नरहाई में मैदान के लिए चयनित भूमि का निरीक्षण किया। संबंधित ग्राम प्रधानों, वहां से ग्राम सचिवों व रोजगार सेवकों को चयनित भूमि को खेल के मैदान के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए। बीडीओ ने बताया कि संबंधित गांव में खेल मैदानों में मनरेगा योजना के माध्यम से खेल उपकरण लगवाए व मुहैया कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें